पड़ोसन के प्यार में पागल एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार दी। पत्नी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति और एक अन्य महिला पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला मध्यप्रदेश के खंडवा का है। आरोपी पति और पड़ोसन के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 2 बजे उसके पति ने पड़ोसन के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटा। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला भगतसिंह चौक का है। रुपाली वर्मा ने अपने पति मनीष वर्मा और पड़ोस की रहने वाली अज्जूबाई के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंचकर केस दर्ज कराया। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और अज्जूबाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रुपाली का पति शराब का आदी है। बीमार रहने के बाद भी उसका हर दिन किसी न किसी बात पर पत्नी के साथ झगड़ा होता है। शनिवार रात को भी उसने पड़ोसन के साथ मिलकर रुपाली को मुक्कों से पीटा। इसके साथ ही उसे मारने की धमकी भी दी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

