रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी एवं जिला अध्यक्ष फारुख कादरी, सचिव तिलक यादव ने बताया कि आखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 13, 14 नवम्बर को हैदराबाद में आयोजित है। बैठक में कर्मचारियों की केंद्र स्तरीय मांगों पर जिसमें पुरानी पेंशन योजना लागू करने, निजीकरण पर रोक लगाने, ठेका प्रथा समाप्त कर रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, श्रम कानून में अधिकारों के कटौती पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी तथा माँगो को लेकर आगामी आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा। संघ के प्रांतीय महामंत्री पदमेश शर्मा ने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ से नेतृत्व करते छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, महामंत्री मुक्तेश्वर देवांगन बैठक मे शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने 12 तारीख शुक्रवार को शाम ट्रेन से रवाना होंगे। संघ के कर्मचारी नेता डी एस एन राव, पद्मेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजू जेकब, राकेश कन्नौजे,अतुल मिश्रा, राजू दास,राकेश सिह, नीलमणि तिवारी, देवेंद्र साहू, अनिल वर्मा, रोशन भारद्वाज, आशीष चन्दा, अजय शर्मा, आदि ने बैठक के सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में, प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी होंगे शामिल
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

