भाटापारा/गरियाबंद। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 21 नवंबर को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम गांधी मैदान में यह प्रस्तावित है जिसमें प्रदेश के महामहिम राज्यपाल का आगमन होना है। इसकी तैयारी को लेकर सर्वसमाज महासंघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पद्मश्री फूलबासन यादव, समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, सेन समाज के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोना सेन, सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत के सदस्य रानी पटेल, पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक, आदिवासी समाज के संरक्षक भरत दीवान, सर्व समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष पन्नालाल धुव, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ,महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मधुबाला रात्रे, महासचिव धनमती यादव, सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दूज लाल बंजारे, सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराज धुरवा सहित जिलेभर से आए विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न हुआ, जिसमें 21 नवंबर के कार्यक्रम में सभी को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी प्रदान किया जाना है तथा कार्यक्रम में सभी समाजों की महिलाओं की उपस्थिति अधिक से अधिक हो, इस संबंध में सभी समाज प्रमुखों के राय ली गई और सभी समाजों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु सौंपा गया तथा अन्य जिम्मेदारियां अन्य समाजों को सौंपा गया। बैठक में आदिवासी समाज के संरक्षक भगत दीवान ने भोजन व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी ली है, कोसरिया यादव समाज के जयमल यादव ने विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु 10000 नगद, देव शरण साहू ने 5000 दोना पत्तल, वरुण चक्रधारी 5000 दोना पत्तल, जिला पंचायत सदस्य केसरी ध्रुव महिलाओं के लिए 10 गाड़ी की व्यवस्था, दान सिंग निषाद खाना व्यवस्था में सहयोग, दूज लाल बंजारे पंडाल निर्माण एवं पानी की व्यवस्था, सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराज धुवा ने बैठक कर सभी सरपंचों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील, पटेल समाज द्वारा 5 कुंटल सब्जी एवं जिला पंचायत के सभापति धनमती यादव द्वारा सभी के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान करने की घोषणा की गई। इसके अलावा विभिन्न समाजों के प्रमुख द्वारा अन्य सहयोग की जिम्मेदारी ली गई। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि यह अवसर महिलाओं का है उन्हें आगे बढऩे का समय है हम सब इस कार्य में अधिक से अधिक भाग लेकर महिलाओं के ताकत का एहसास कराएं, इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है। पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा कि महिलाएं अपनी कमजोरियों को ताकत बनाएं, उनकी इच्छा है कि कोई भी महिला किसी भी मामलों में कमजोर ना रहे और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़े, उनके पीछे उद्देश्य है नशा मुक्त समाज, आत्मनिर्भर एवं स्वच्छता है उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गई तो समाज सभी मामलों में आगे होता है। अत: उन्होंने सभी से अपील की है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेवें, सेन समाज के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोना सेन ने कहा कि सभी समाज के लोग, अन्य समाज के अलावा अपने समाज के महिलाओं से जाकर मिलकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करेंगे, और उन्होंने उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से लोग भाग लेंगे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने कहा कि जितने भी पुरुष यहां अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं उनके पीछे हमारी मां, बहनों का हाथ है आज उनके कार्यक्रम में हम सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक न सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी पुरुषों से अपील की है कि अभी लगातार समय प्रदान कर अपने घरों से महिला सम्मेलन हेतु महिलाओं को निश्चित रूप से भेजें। पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि पटेल समाज की ओर से 5 क्विंटल सब्जी प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ यहां रह कर सभी व्यवस्थाओं में जो सहयोग होगा पटेल समाज के लोग हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने का उन्हें आश्वासन दिया, आदिवासी समाज के संरक्षक भरत दीवान ने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि इसके लिए हमारे जिले का चयन किया गया है और यह हम सबकी जिम्मेदारी भी है कि इस कार्यक्रम में हम सब भी उनसे कदम से कदम कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो फिर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित होगी। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मधुबाला रात्रे ने कहा कि कई समाज की महिलाएं आज भी घरों से नहीं निकल रही है। उन्होंने सभी समाज प्रमुख से अपील की है कि महिला के कार्यक्रम में एक बार घर से निकल कर समाज को महिला की ताकत का एहसास कराएं तभी समाज आगे बढ़ पाएगा। सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दूज राम बंजारे ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदान किया जाएगा उन जिम्मेदारियों का निर्माण किया जाएगा और प्रयास होगा कि समाज के अधिक से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में जुड़े। सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराज धुवा ने कहा कि ब्लाक के सभी सरपंचों की बैठक रखकर सभी सरपंचों से अपील की जाएगी कि सभी सरपंच इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेकर महिला सम्मेलन के कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके अलावा पटेल समाज के रोशन पटेल, पूर्णिमा पटेल, विभिन्न समाज के समाज प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ की बैठक में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की रूपरेखा बनी
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

