अगर आप सोच रहे हैं कि आप अपने पैसे को पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में रखें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि यहां आपके पैसे को दोगुना होने में 18 साल का समय लग जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपके पैसे पर आपको सालाना महज 4 फीसदी ही ब्याज मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम को समझना भी जरूरी है। मौजूदा समय में इस बार 6.6 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अगर इस स्कीम में आप अपना पैसा लगाते हैं, तो आपका पैसा लगभग 10.91 साल में दोगुना हो जाएगा।
आप पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम को भी चुन सकते हैं, जिस पर मौजूदा समय में 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। दरअसल, ये पांच साल का सेविंग प्लान है, और इसमें आप अपना इनकम टैक्स भी बचा सकते हैं। इस ब्याज दर पर पैसा लगाने से आपका पैसा लगभग 10.59 साल में दोगुना हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस में पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम चलाई जा रही है, जो कि बेटियों के लिए है। इसमें फिलहाल 7.6 फीसदी ब्याज (जो की सबसे ज्यादा ब्याज है) दर मिल रही है। लगभग 9.47 साल में यहां पैसा दोगुना हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में करने जा रहे हैं निवेश, तो पहले जान लें ये कुछ काम की बातें
Previous Articleभौम प्रदोष व्रत, जानें तिथि, महत्व और पूजन विधि
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
