गाजियाबाद में 4 दिन तक इधर-उधर दुबकने के बाद शनिवार को एकाएक तेंदुआ सामने आ गया। पकडऩे की कोशिश होने पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। हमले में वन विभाग का सिपाही सहित 2 व्यक्ति घायल हो गए। खासी मशक्कत के बावजूद वन विभाग की टीम को गच्चा देकर आखिरकार वह भाग निकला। मसूरी में इस घटनाक्रम के बाद सनसनी फैल गई है। नागरिकों में तेंदुआ का खौफ साफ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी वन विभाग के सर्च ऑपरेशन और तेदुएं की चहल-कदमी का वीडियो वायरल हो गया है। मसूरी क्षेत्र में शनिवार को अचानक तेंदुआ दिखने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आनन-फानन में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरता देख तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में वन विभाग का सिपाही सुनील राठी और एक ग्रामीण घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। मसूरी में तेंदुआ का हमला होने के बाद से आस-पास के नागरिकों में खौफ पैदा हो गया है। घर से बाहर निकलने में नागरिक घबरा रहे हैं। मसूरी में पुलिस एवं वन विभाग की टीम को गच्चा देकर भागे तेंदुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ खेतों से होकर भाग रहा है। जबकि वन विभाग के कर्मचारी उसे पकडऩे के लिए दौड़ लगा रहे हैं। बता दें कि गाजियाबाद शहर की पॉश कॉलोनी राजनगर में गत 16 नवम्बर की सुबह तेंदुआ होने की जानकारी सबसे पहले सामने आई थी। राजनगर सेक्टर-13 में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ सड़क से होकर गुजरते कैद हो गया था। भवन स्वामी ने इसकी जानकारी आरडब्ल्यूए को दी थी। बाद में यह सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद वन विभाग हरकत में आ गया था। वन विभाग ने तेंदुआ को पकडऩे के लिए संभावित स्थानों पर पिंजरे भी लगाए थे। माना यह भी जा रहा था कि तेंदुआ हिंडन नदी के रास्ते सहारनपुर की तरफ चला गया है, मगर यह अनुमान अब गलत साबित हुआ है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ को दबोचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने नागरिकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके पहले जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से रात में बेवजह घरों से बाहर न आने और बाहर आने पर हाथ में कम से कम सुरक्षा के लिए लाठी रखने की अपील की थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version