रायगढ़ । बीते दिनों ससुराल में सन्दिग्ध अवस्था मे जली हुई नवविवाहिता की मौत के बाद उतपन्न विवादित स्थिति के मद्दे नजर जिला पुलिस और प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए मृतिका का शव ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को देने के बजाए अपने संरक्षण में रखकर उसका अंतिम संस्कार रायगढ़ शहर के कायाघाट मुक्ति धाम में करवाया।

इस दौरान दोनों पक्ष के लोग वहां उपस्थित रहे। साथ ही विवाद वाली स्थिति निर्मित न हो यह ध्यान रखने के लिए प्रशासन के द्वारा पुलिस बल को भी लगाया गया था। खबर है कि प्रशासन ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियों रिकार्डिंग भी करवाया है।

इस तरह दो दिनों तक मृतिका का शव अपने कब्जे में रखकर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों की सहमति से आज सुबह 11 बजे पूरे विधि-विधान से मृतिका प्रतिमा का अंतिम संस्कार सम्पन्न करवाया। मृतका की मौत के बाद नाराज मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जला कर मार देने का आरोप लगाकर उन्हें शव दिए जाने का विरोध कर रहे थे। वही ससुराल वालों का कहना था कि उसकी मौत हमारे घर मे हुई है अतः अंतिम संस्कार भी हम ही करेगें। इस बात को लेकर बीते कल बेहद विवादास्पद स्थिति बन गई थी। जिसे नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version