रायपुर। कार्यपालन अभियंता कार्यालय नगर संभाग पूर्व प्रांगण में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान के उद्देशिका का सामूहिक रूप से वाचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजी. एन.विम्बिसार कार्यपालन अभियंता (नगर संभाग पूर्व), इंजी.पीके कोमजवार, कार्यपालन अभियंता (सतर्कता सीसी-1), इंजी.एके निगम कार्यपालन अभियंता उरला (ओ एंड एम संभाग), इंजी.प्रवीण कुमार साहू सहायक अभियंता (सिविल लाइन जोन), इंजी टीआर कोसरिया सहायक अभियंता कचना जोन, इंजी. रुपादेवी राजेश्वर सहायक अभियंता (विजिलेंस), इंजी अश्विनी कुर्रे कनिष्ठ अभियंता (उच्च दाब), इंजी अनिल वर्मा कनिष्ठ अभियंता (सिविल लाइन जोन), राबट तिर्की प्रशासनिक अधिकारी तथा संभागीय एवं जोन के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर इंजी. एन.विम्बिसार कार्यपालन अभियंता (नगर संभाग पूर्व) के द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए सभी को अपने घर में संविधान की एक प्रति रखने एवं अध्ययन हेतु आग्रह किया गया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

