एक शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, उसे रंगे हाथ पकडऩे के लिए उसने ऐसा जाल बिछाया कि सब सच्चाई सामने आ गई। पति को आसपड़ोस के लोगों और उसके बेटे से जानकारी मिली थी कि उसकी गैर हाजिरी में घर में कोई आता है। पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाया, इसके बाद जो सच्चाई सामने आई उसे जानकर पति के पैरो तले जमीन खिसक गई। सीसीटीवी फूटेज में आपत्तिजनक तस्वीरें देखने के बाद पति ने थाने में पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा कराया है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां पर रहने वाले एक युवक के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। बेटे और आसपास के कुछ लोगों से भी उसे जानकारी मिल रही थी कि उसकी अनुपस्थिति में कोई घर पर आता है। पत्नी की हरकतों की सच्चाई जानने के लिए युवक ने अक्टूबर महीने में अपने घर में चुपचाप सीसीटीवी कैमरे लगा दिए और अपने मोबाइल के जरिए लाइव फुटेज देखकर पत्नी की निगरानी करने लगा। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जब युवक को पत्नी की हरकतों की जानकारी हुई तो उसने बेटी से इस बारे में बात की। पिता के पूछने पर बेटी ने रोते हुए सब सच उसे बता दिया। बच्ची ने पिता को बताया कि उसने मां की मारने की धमकी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था। आरोप है कि इस बारे में पति ने जब पत्नी और उसके प्रेमी से बात की तो दोनों अपनी गलती मानने के बजाय उसे ही धमकाने लगे। महिला की करतूत जानकर पुलिस भी हैरान गई : दो दिन पहले पति ने कविनगर थाने की पुलिस को पत्नी की करतूत और वीडियो फुटेज के बारे में बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई। सीसीटीवी फुटेज में पत्नी अर्द्धनग्न होकर अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करती दिख रही है। वहीं, एक अन्य वीडियो में प्रेमी के घर में आने पर उसके सामने अपनी 13 साल की बेटी को निर्वस्त्र करने और उसे गलत तरीके से छूने की तस्वीर है। प्रेमी की इस हरकत का महिला ने कोई विरोध नहीं किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version