शराबबंदी वाले राज्य के विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिये है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने विधानसभा में कहा इस चीज़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम मुख्य सचिव और डीजीपी को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे। अगर यहां शराब की बोतल आई है तो इसका मतलब कोई गड़बड़ कर रहा है और उसको छोडऩा नहीं चाहिए। नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ डालेंगे तो हम नहीं पढ़ेंगे। चि_ी जब मिल जाए तब हम पढ़ेंगे। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम खुद देख कर आएं हैं। डिजिटल जमाना है आपको टैग कर दिया जाता है। तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मिली शराब की बोतल को ट्वीट कर कहा, अदभुत! बिहार विधानसभा परिसर के अंदर में शराब की बोतलें बरामद। अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है। सीएम के चेंबर से मात्र चंद कदम की दूरी पर विभिन्न ब्रांड की शराब ही शराब उपलब्ध। कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है, शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए! शर्मनाक! इसके बाद तेजस्वी उस जगह पर गए जहां शराब की बोतलें थी। उन्होंने कहा, विधानसभा परिसर में शराब ही शराब। यह अति है। मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश जी को अब एक सेंकड भी सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री कल इसी परिसर में हृष्ठ्र के विधायकों को संकल्प दिला रहे थे. जो विधायक उनसे शराबबंदी की विफलता पर सवाल कर रहे थे उन्हें वो डाँट रहे थे। वहीं बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी हाथ में पोस्टर लेकर विरोध जताते दिखीं। पोस्टर में शराब की बोतलें और जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद बिलखते परिजनों को देखा जा सकता है।
विधानसभा परिसर में मिली शराब की बोतलें, मुख्यमंत्री ने दिये ये आदेश…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

