अभी पूरे विश्व में कोरोना के नए वरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर चिंता देखी जा रही है। वहीं अब लोग धीरे-धीरे डिप्रेशन में आ रहे है, इसका एक जीता जागता उदाहरण इस मामले में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक शख्स ने डिप्रेशन में आकर पूरे परिवार को मार डाला और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने डायरी में की है। कानपुर शहर के इंद्रानगर इलाके में डिवनिटी अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर सुशील कुमार ने हथौड़े से पत्नी और गला दबाकर दो बच्चों की हत्या करने के बाद अपने भाई को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया सुशील कुमार रामा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है और अपार्टमेंट में वो अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर और बेटी खुशी के साथ रहता था। अपने भाई का मैसेज मिलने के बाद सुशील का भाई सुनील मौके पर पहुंचा और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर गया। अंदर जाते ही नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने अपनी भाभी का शव देखा। वहीं पास के ही कमरे में भतीजे और भतीजी का शव पड़ा था। यह सब देखने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इस तीहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है सूचना के दौरान ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वैड को भी मौके पर बुलाया गया है। अब पुलिस का कहना है जांच के दौरान यह पता चला है कि सुशील कुमार लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है और इसी के चलते उसने अपने परिवार की हत्या की। वहीं पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है जिसमें डॉ. सुशील ने अपने परिवार की हत्या के साथ ही अन्य बातों का भी जिक्र किया है। केवल यही नहीं बल्कि उसने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में भी विस्तार से लिखा है। अब सुशील की तलाश में पुलिस टीमें लग चुकीं हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version