तेजी से सुधर रहा है ग्रामीण स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए किसी संजीवनी से कम नही है। योजना की शुरूआत से देखें तो अब तक 317 डेडिकेटेड ब्रांडिंग वाहन और चिकित्सा दल की सुविधा के द्वारा 16 लाख 35 हजार 873  लोगों को निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। ये आंकड़े हमे इस योजना की सफलता की कहानी अपने आप बयां करते हैं।  ये सफलता बताती है कि किस कदर इस तरह की योजना का इंतजार राज्य के सुदूर अंचलों के निवासियों को था। यह राज्य के मुखिया श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज राज्य के ग्रामीण परिवार बेहद खुश और स्वस्थ हैं। यह कहा जाता है कि अगर किसी राज्य के गांव खुश हांेगे तो शहरें भी खुशहाल होंगे क्योंकि शहर की अर्थव्यवस्था गांवों से ही जुड़ी होती हैं।
  इस योजना में राज्य के सूदूरवर्ती अंचलों के गरीब ग्रामीण परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। अक्सर यह देखा जाता है कि सुदूर अंचल के निवासी काम की व्यस्तता ,पैसे की तंगी या फिर  अस्पतालांे तक आसान पहुंच न होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहते हैं। इन असुविधाओं के कारण कई बार बीमारियों को नजरअंदाज करने या टालमटोल करने के कारण छोटी बीमारी भयंकर रूप धारण कर लेती है जो इन्हें मौत के कगार पर ले आती हैै और अगर किसी परिवार के कमाऊ मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो वह परिवार आथर््िाक परेशानियों में हमेशा के लिए घिर जाता है। इन्हीं सब समस्याओं पर विचार कर राज्य सरकार ने इस योजना की शुरूआत की जो आज एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है।
इस योजना की मुख्य विशेषता यह है कि यह गांवों में लगने वाले हाट बाजारों में ही चलित अस्पताल के द्वारा इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही  है। साप्ताहिक बाजार में दैनिक जरूरत की चीजें खरीदने आने वाले ग्रामीण इसका लाभ ले रहें हैं। इस योजना में वनांचलों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में चलित वाहन के जरिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यतः हाट बाजार योजना के अंतर्गत मेडिकल टीम द्वारा लोगों के रक्त अल्पता की जांच, मलेरिया जांच ,शिशु टीकाकरण, डायरिया जांच ,एचआईवी जांच, टीवी मरीजों की जांच, कुष्ठ मरीजों की जांच, उच्च रक्तचाप जांच, मधुमेह मरीजों की जांच, गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी जांच और नेत्र मरीजों की जांच और उपचार जैसी सुविधाएं निःंशुल्क प्रदान की जा रही हैं साथ ही निःशुल्क दवाईयंां वितरित की जा रही हैै। ग्रामीण परिवारों का कहना है कि इस योजना ने उनकी मुश्किलें आसान कर दी हैं। इलाज की इस बेहतर की सुविधा से उनकी जिंदगी अब खुशहाल हो गई हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version