भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का आज अंतिम संस्कार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले पालम एयरबेस पहुंचकर सीडीएस, उनकी पत्नी और 11 जवानों को श्रद्धांजलि दी थी. इस हफ्ते तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 13 लोगों का निधन हो गया था. इनमें सीडीएस के अलावा उनकी पत्नी और 11 जवान शामिल हैं. हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Previous Articleछत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत सिर्फ उन्हें तराशने और अवसर देने की
Next Article मंत्रालय बस चालक की सतर्कता से बची बालिका की जान

