रायपुर। मंत्रालयीन कर्मचारियों को लेकर जाने वाली बस क्रमांक 2976 आज दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के पास आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट के आसपास टाटीबंध चौक से कर्मचारियों से मंत्रालय ले जाने वाली शासकीय बस दुर्घटना होते-होते बची। अचानक स्कूटी सवार चालिका की लापरवाही के चलते यह घटना हुई। स्कूटी सवार दो बालिका ने रोड क्रास करते समय यह भी देखा कि उनके सामने से मंत्रालय की बस आ रही है। यह तो अच्छा हुआ कि बस चालक ने समय पर सावधानी पूर्वक ब्रेक लगाकर दोनों की जान बचा ली। बस चालक ने घटना को रोकने भरसक प्रयास किया जिसके चलते दोनों लड़कियां सकुशल अपने घर लौट गई। कर्मचारियों की समझाइश के बाद चालिका को दुर्घटनास्थल से रवाना कर दिया गया। अचानक से बस के ब्रेक लगने से पीछे से आ रही एक दूसरी बस भी दुर्घनाग्रस्त हो गई। उक्त घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version