पति-पत्नी के घर के बेडरूम में सोने चले गये तभी आधी रात कुछ ऐसा हुआ कि पति को अस्पताल ले जाना पड़ गया। इधर पत्नी के खिलाफ पति ने पुलिस कम्पलेंट कर दी। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जतारा थानांतर्गत रामनगर क्षेत्र की है। करीब चार-पांच दिन पहले रामनगर निवासी एक शख्स ने बताया कि उसका पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते दोनों में लड़ाई हुई, लेकिन कुछ दिन पहले पति-पत्नी में सुलह भी हो गई थी। सुलह के बाद जब पति-पत्नी दोनों अपने घर पर थे, तभी रात में दोनों संबंध बना रहे थे। इसी दौरान पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल अवस्था में पीडि़त अपने परिजन के साथ इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज गया। वहां उसका इलाज चला। इसके बाद जब पीडि़त थोड़ा ठीक हुआ तो वह अपने परिजनों को लेकर जतारा थाना पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जतारा के स्वास्थ्य चिकित्सक ने बताया कि धारदार वस्तु से प्राइवेट पार्ट काटा गया था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि फरियादी द्वारा लिखित शिकायत पर 12 दिसम्बर को धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और पीडि़त को मेडिकल कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अब डॉक्टर की रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
