राजिम। रबी फसल हेतु सिंचाई के लिए पानी पांडुका परिक्षेत्र के किसानों का नेतृत्व करते हुए किसान हितैषी जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने किसानों की समस्याओं से जिलाधीश को अवगत कराने हुए, कहा कि किसान दो वर्षों से नहर मरम्मत कार्य के कारण रबी का फसल नहीं ले पाए हैं,और इस वर्ष बेमौसम बारिश और कीटो के प्रकोप के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। श्रीमती साहू क्षेत्र किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा ही मुखर रही हैं, चाहे पांडुका में सहकारी बैंक खुलवाने की हो या खाद बीज की व्यवस्था की हो। ज्ञापन सौंपने वालों में पोड उप सरपंच बुलाकी साहू, उप सरपंच घटकर्रा, कुटेना से बलराम साहू,पांडुका से पुरषोत्तम चक्रधारी,अतरमरा से दिलीप चतुर्वेदी, मिथलेश निषाद,तोरेंगा सड़ घनश्याम पटेल, डेरहा ध्रुव, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

