रायपुर। रोटरी क्लब रायपुर, रायपुर ब्राइट फाउंडेशन व एसबीएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल वुमेन एंड आई के संयुक्त तत्वावधान में 18 दिसंबर को वृहद निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के उपाध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितुत ने बताया कि यह शिविर जलविहार कालोनी मेन रोड पर स्थित रोटरी मैत्री ट्रस्ट के भवन में 18 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है जिसमें महिलाओं से सम्बंधित सभी रोगों का नि:शुल्क जांच व परामर्श के साथ महिलाओं व पुरुषों की आंखों की जांच शुगर व बीपी की जांच की जायेगी। अग्रिम पंजीयन हेतु मोबाईल नम्बर 97524 34250 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

