पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो फर्जी लड़की बनकर सोशल मीडिया में हुस्न का जाल बिछाता था, उसके बाद फिर ब्लैकमेल का खेल खेलता था, लेकिन वह पकड़ा गया. मामला राजस्थान के भरतपुर का है जहां पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. जो फर्जी लड़की बनकर अपने लोगों से अश्लील चैट कर अपने जाल में फंसाता था और उनसे पैसे ठगता था. पुलिस ने बताया कि वो अब तक ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. उसके पास से पुलिस को 4 मोबाइल और 10 फर्जी सिम कार्ड मिले हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया ये शातिर बदमाश फर्जी लड़की बन लोगों से फोन पर चैट शुरू करता था फिर अश्लील फोटो भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर उसने पैसे वसूलता था. साथ लोगों को फोटो वायरल करने की धमकी भी देता था. पुलिस को लंबसे समय से ऐसे कई मामलो की शिकायत मिल रही थी. यह मामला जुरहरा थाना इलाके का है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदमाश एक बार ऐसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. बदमाश को पकडऩे के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस शातिर बदमाश के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल और 10 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए. बदमाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने ऑनलाइन चैट के जरिए लोगों के साथ क्स एक्सटॉर्शन तक किया है, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी कमाए हैं साथ ही वो चोरी की वारदात में भी जेल जा चुका है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version