राजिम। जिला पंचायत सदस्य एवं छ. ग.प्रदेश कैम्पा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू का 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक बस्तर संभाग का दौरा किया, जंहा कैंपा (वनारोपण निधि प्रबंधन व योजना प्राधिकरण) के तहत क्षतिपूरक वनीकरण, जलग्रहण प्रबंधन क्षेत्र का उपचार, वन्य जीव प्रबंधन, वनों में आग लगने से रोकने के उपाय, वन में मृदा व आर्द्रता संरक्षण के कार्य कराए जाते हैं। इसके तहत नालों में स्टापडेम, बोल्डर चेक डेम,
तालाब का निर्माण, पौधरोपण, फेंसिंग समेत अन्य कार्य होते हैं।
श्रीमती साहू ने बताया कि बस्तर वाटर रिचार्ज सिस्टम जिसमें पहाड़ एवं जंगल मे पानी रोकने के लिए उपाय ,जगदलपुर आर्दन डेम में जंगली जानवरों के पीने की पानी के व्यवस्था के साथ ही मछली पालन गांव वाले करते हैं। जगदलपुर में बहुत ही सुंदर नर्सरी का निर्माण किया गया है।
दन्तेवाड़ा में बचेली व सुकमा में चेक डेम और बीजापुर, में वाटर रिचार्ज ,नरवा योजना के तहत बहुत बढ़िया किया गया है।
बस्तर संभाग के दौरे के दौरान DFO और SDO फारेस्ट के साथ कैम्पा मद से हो रहे निर्माण कार्यों का निरक्षण किया।
