छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में कोरोना विस्फोट होने की खबर मिली है। यहां नवोदय विद्यालय के 13 बच्चे कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि ये बच्चे आठवीं से दसवीं के छात्र है। बता दें ये स्कूल खरसिया भूपदेवपुर में स्थित है। संक्रमित सभी बच्चों को हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। स्कूल कैंपस को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके साथ ही संपर्क में आने वाले दूसरे छात्रों की भी जांच की जा रही है।
