पांडुका। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत तोरेंगा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। छुरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, में आयोजित समारोह के दौरान विजेता, उपविजेता टीमों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौरव मिश्रा ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आयोजक टीम, सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।
