अमलेशवर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने लोगो को नव वर्ष का स्वागत अपने आस पास एक पौधे लगाकर करने का अपील की है, ऐसा कर हम हरियाली बिखेर कर स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक बेहतर सकारात्क कार्य कर सकते हैं। इसी कड़ी में समिति के अध्यक्ष डाँ.अश्वनी साहू, केतन (कुणाल) साहू, गीतालाल साहू ने अरसनारा पाटन में दूर संचार विभाग में पदस्थ पुरुषोत्तम साहू, सी. आई. एस. एफ. में पदस्थ खेमू साहू, के निवास में जाकर, गृह पूजा कार्यक्रम मे बादाम की पौधा भेंटकर उसे उचित जगह पर लगाने के लिये प्रोत्साहित किया।

उक्त कार्यक्रम में जोखू राम साहू, भुवन साहू, श्रीमति शामवती साहू, सुखवंतीन साहू, पुष्पा साहू सहित घर के अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष डाँ.अश्वनी साहू, वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा, कौशल वर्मा, प्रभु यादव ने बताया कि एक जनवरी नव वर्ष के दिन समिति के सदस्यों के द्वारा अपने अपने गृह क्षेत्रों में अलग-अलग जगह पौधारोपण कर नव वर्ष मनायेंगे। साथ ही इस दिन पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुये सभी सदस्य पटाखे फोडऩे से दूर रहकर लोगों को भी पटाखे न फोडऩे के लिये प्रेरित करेंगे, क्योंकि पटाखे फोडऩे से इससे निकालने वाली तेज अवाजें के साथ ही इससे निकलने वाली जहरीली विषाक्त गैस से पर्यावरण को गंभीर क्षति होता हैं, प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता हैं, जो मानव जीवन के साथ ही अन्य जीवधारियों के स्वास्थ्य के लिये बहुत ही ज्यादा हानिकारक है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version