गरियाबंद। 31 दिसंबर 2021 के रात्रि एवं 1 जनवरी 2022 को नववर्ष मनाया जायेगा। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने न्यू ईयर सेलीब्रेशन के दौरान जिला गरियाबंद में सुरक्षा, शांति, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जारी आदेश के तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री नीलमणी दुबे गरियाबंद को सम्पूर्ण तहसील गरियाबंद, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी किशोर शर्मा एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा सुश्री कुसुम प्रधान को सम्पूर्ण तहसील छुरा, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम श्री जयंत पटले को सम्पूर्ण तहसील राजिम एवं उप तहसील फिगेश्वर, समीर शर्मा प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग एवं अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग को सम्पूर्ण तहसील देवभोग, कृष्णमूर्ति दीवान प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर एवं कुमारी ख्याति कंवर नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर को सम्पूर्ण तहसील मैनपुर में ड्यूटी लगाई गयी है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, गरियाबंद छुरा राजिम मैनपुर देवभोग अनुभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे, एवं समय-समय पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद को मौखिक एंव लिखित में जानकारी देगें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version