राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने पति के खिलाफ धोखे से शादी रचाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से शादीशुदा था, मगर उसने शादी व एक बच्चे की बात छुपाकर उससे भी विवाह किया और अब उसे दहेज के लिए तंग किया जा रहा है। पूरा मामला बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार महिला को पति द्वारा धोखा दिए जाने का खुलासा तब हुआ जब उसकी पहली पत्नी की तस्वीर हाथ लगी। दरअसल, कल्याणपुर पुलिस थाना में गंगा निवासी डोली राजगुरो, कल्याणपुर ने मामला दर्ज करवाया है कि 21 जुलाई 2021 को मेरी शादी पाली के रोहट निवासी जवानाराम के साथ हुई थी। शादी के 15-20 दिन बाद ही जवानाराम की पहली पत्नी ने फोन करके जवानाराम की दूसरी शादी के बारे में बताया। जवानाराम के साथ दूसरी शादी को लेकर चर्चा की तो उसने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता के मुताबिक उसके पति ने छलपूर्वक उसके साथ दूसरी शादी की है। इतना ही नही उन्हें स्त्रीधन के रूप में दिए गहने भी छीनकर ले लिए है। वहीं, उसके साथ बेहरमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया है। अब घर मे रखने के लिए और अधिक दहेज की मांग कर प्रताडि़त कर रहा है। कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान के मुताबिक पीडि़ता गंगा ने पाली के रोहट निवासी उसके पति जवानाराम, हनुमान राम,सोहनराम एव घेवरराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

