कानपुर। कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। उसे उज्जैन से सड़क मार्ग के जरिए कानपुर लाया जा रहा था। यूपी एसटीएफ ने एक बयान जारी कर बताया है कि विकास दुबे की गाड़ी का एक्सीडेंट कैसे हुआ? एसटीएफ ने यह भी बताया है कि हम उसे जिंदा पकडऩे की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बचाव में किए गए फायरिंग में वह मारा गया।

यूपी एसटीएफ की तरफ जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को सरकारी वाहन से उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान कानपुर के सचेंडी थाना के पास एनएच पर अचानक गाय-भैंस का एक झूंड आ गया, जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ा लेकिन वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और क्षणिक रूप से अर्धचेतन अवस्था में चले गए। इसी का फायदा उठाकर दुर्दांत अपराधी विकास दुबे एक पिस्टल छीनकर भागने लगा। एसटीएफ ने बताया कि इस घटना की जानकारी पीछे की गाड़ी में आ रहे पुलिस कर्मियों की दी गई। उन्होंने तत्काल फरार अपराधी विकास दुबे का पीछा किया। लेकिन विकास दुबे पुलिस वालों को जान से मारने के लिए छीनी गई पिस्टल से फायरिंग करने लगा। एसटीएफ का कहना है कि हमने उसे जिंदा पकडऩे की भरपूर कोशिश की लेकिन आत्मरक्षा में चलाई गई गोली में वह मारा गया। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version