
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के छत्तीसगढिय़ा शेर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल (बिट्टू) का सगाई समारोह का आयोजन कल 4 जनवरी को ललित महल में किया गया है। इस संबंध में पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा ग्राम बोरसी निवासी कुंभज वर्मा की पोती एवं स्व. सुशील वर्मा एवं श्रीमती भावना वर्मा की सुपुत्री ख्याति वर्मा (एमबीए) के साथ मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू का रिश्ता तय किया गया है। आपको बता दें कि कल सुबह 11 से 12 बजे तक सगाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पारिवारिक रिश्तेदार, मंत्री, विधायक एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।