अगर आप शाम के स्नैक्स में चाय से हटके कुछ अलग ट्राई करने की सोच रहे हैं, तो देसी टमाटर से बना टोमैटो सूप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए टोमैटो सूप बनाने की बहुत ही आसान और झटपट बनकर तैयार होने वाली रेसिपी लेकर आए हैं। इस गरमागरम सूप के सेवन से आपकी सर्दी और जुकाम जैसी समस्याएं तो ठीक होती ही हैं साथ ही इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसलिए ठंड में आपको इस सूप का दिन में एक बार सेवन तो जरूर करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं टोमैटो सूप बनाने की रेसिपी-

टोमैटो सूप बनाने की सामग्री-

-टमाटर 4

-काली मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून

-चीनी 1/2 टीस्पून

-मक्खन (बटर) 1 टेबलस्पून

-ब्रेड क्यूब्स 4 से 5

-स्वादानुसार नमक

टोमैटो सूप बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।

फिर आप एक बर्तन में दो कप पानी और कटे टमाटर डालकर मीडियम आंच पर उबालें।

इसके बाद आप टमाटर नरम होने तक अच्छी तरह पका लें और गैस ऑफ कर दें।

फिर आप टमाटर को बर्तन से निकालकर ठंडे पानी में डालें और इनका छिलका उतार लें।

इसके बाद आप इन टमाटरों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।

फिर आप इन पीसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छान लें और इनके बीज अलग कर दें।

अगर सूप गाढ़ा है, तो आप इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर डाल दें।

इसके बाद आप इसको करीब 5 से 6 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें।

अब आपका टोमैटो सूप बनकर तैयार है। फिर आप इसमें मक्खन, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।

इसके बाद आप इसमें ब्रेड क्यूब्स डालकर गरमागरम सर्व करें।

आप चाहें, तो इसमें वाइट बटर डालकर खा सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version