गाजियाबाद में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह पर बड़ा एक्शन लेते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी और नकली नोट बनाने वालों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. ये गिरोह काफी समय से नकली नोट बनाने का काम कर रहा था, और फिर बाजार में उसका सप्लाई करता था. इस मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने एबीपी को बताया कि ये गिरोह मई 2021 से नकली नोट छापने का काम कर रहा था, इस गिरोह में 7 लोग शामिल थे और ये अपने घरों पर ही नकली नोट बनाने का काम करते थे. एएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्होंने दबिश दी जिसके बाद मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया, और फिर उनकी निशानदेही पर बाकी लोगों की गिरफ्तारी हुई.
3 नोट कटर और नकली नोट सहित काफी सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों से भारतीय मुद्रा के 2000 रुपए, 500 रुपए, 200 रुपए और 100 रुपए के जाली नोट बरामद किए, इसके साथ 2 नोट छापने वाले प्रिंटर, 3 नोट कटर और नकली नोट बनाने वाला काफी सामान बरामद किया गया है.
यूट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना
एएसपी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का मास्टर माइंड आरोपी आजाद है जिसके दिमाग में ये खयाल आया था, जिसके बाद उसने यूट्यूब से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा. इन लोगों ने आपस में नोट बनाने, उसके डिस्ट्रीब्यूशन के काम को बांट रखा था.
अब तक 17 लाख के जाली नोट बनाए थे
नकली नोट बनाने वाले मास्टरमाइंड किसी फिल्मी अंदाज में ही नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे. इन्होंने अब तक लगभग 17 लाख रुपए के नकली नोट बनाए थे जिसमें पुलिस ने मौके से लगभग 6 लाख रुपए बरामद किए. ये आरोपी नकली नोटों को बाजार में बेचते थे, जहां इन नकली नोटों को असली में मिला कर उन्हें आगे भेज दिया जाता था, अब तक इन्होंने बाजार में 11 लाख रुपए के नकली नोट बांट दिए हैं, बता दें कि, इन्हें 3000 रुपए के नकली नोट देने पर 1000 रुपए मिलते थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version