प्रेमिका की मौजूदगी में एक प्रेमी युवक ने मौत की छलांग लगा दी, याने कि इस युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी। जिस वक्त प्रेमी युवक ने यह कदम उठाया उस वक्त प्रेमिका भी उसी ट्रेन में सवार थी। राजस्थान में करौली के रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि हरीश बैरवा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था. गुरुग्राम से सवाईमाधोपुर की ओर आ रही एक ट्रेन में सवार करौली जिला निवासी 24 वर्षीय युवक ने सोमवार रात को चलती ट्रेन से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि हरीश बैरवा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था. युवती 16 नवंबर से लापता थी, उसके परिजनों ने गंगापुर सिटी सदर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के अनुसार युवती के गुरुग्राम में होने के बारे में पता चलने पर एक हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल उसे वापस लाने के लिए गुरुग्राम गए थे. गंगापुर सिटी सदर थाना अधिकारी राजकुमार मीणा ने मंगलवार को बताया कियुवती वापस घर आने को तैयार हो गई थी. सोमवार शाम को पुलिस दल उसे गुरुग्राम से गंगापुर शहर लाने के लिए एक ट्रेन में सवार थे. हरीश बैरवा भी उसी ट्रेन में सवार हो गया था और उसने प्रेमिका को उसके पक्ष में बयान देने के लिए राजी कर लिया था, वो भी उसी कोच में सवार था. सोमवार रात को गंगापुर शहर आने से पहले उसने अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. राजकुमार मीणा ने बताया कि घटना सवाईमाधोपुर सर्किल के गंगापुर शहर के वजीरपुर थाने के पास हुई. हरीश बैरवा करौली जिले के गारमोरा का रहने वाला है. शव परिजन को नहीं सौंपा गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version