अम्बिकापुर 12 जनवरी 2022

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खैरबार के सहायक समिति सेवक श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को धान खरीदी में घोर लापरवाही बरतने  के कारण  शेष धान खरीदी कार्य से पृथक करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सहकारी निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि धान उपार्जन वर्ष 2021- 22 के शेष धान उपार्जन कार्य मे श्री सिद्दीकी द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है। अब शेष धान खरीदी  संचालन हेतु समिति के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री परमेश्वर राजवाड़े को केंद्र प्राभारी का दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर एस.डी.एम. श्री प्रदीप साहू के द्वारा खैरबार उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया था जिसमे बिचौलिये का 124 बोरी धान जब्त किया गया था। इस मामले में केंद्र प्रभारी की संलिप्तता  भी सामने आई थी ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version