रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पुलिस कर्मियों की बस को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। यह घटना आज शुक्रवार को शिवरीनारायण के कनस्दा गांव में हुई है। इस हादसे में करीब 15-20 जवानों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि इस बस में लगभग 45 पुलिस कर्मी सवार थे। हादसे में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री का जांजगीर दौरा स्थगित, घायल जवानों का जाना हाल
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जांजगीर-चांपा दौरा स्थगित हो गया है। सीएम बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत ग्राम मोहतरा और कोसमंदा में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। वहीं खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से उड़ान नहीं भर सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर बिलासपुर आईजी से चर्चा कर घायल जवानों को हाल जाना।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version