खाने में प्लेवर ऐड करना हो या स्वाद बढ़ाना हो तो सौंफ का पाउडर बेहतरीन ऑप्शन होता है। लेकिन आजकल बाजार में मिलावटी चीजों का चलन रहा है। इस मिलावटी पाउडर के इस्तेमाल से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए सौंफ पाउडर घर पर बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं। इससे आप मिलावटी सौंफ पाउडर के साइड इफेक्ट्स से भी बच सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सौंफ पाउडर बनाने की विधि-
सौंफ पाउडर बनाने की विधि-
सौंफ पाउडर घर पर बनाने के लिए आप सबसे पहले 500-600 ग्राम सौंफ को लेकर अच्छी तरह से साफ कर लें।
फिर आप साफ सौंफ को करीब 24 घंटे तक धूप में सूखने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई को गर्म करके उसमें सौंफ डालें और करीब 10 मिनट भूनकर गैस बंद कर दें। फिर आप सौंफ को ठंडा करने के बाद मिक्सी में डालें और बारीक पीसकर किसी बर्तन में निकाल लें।
सौंफ पाउडर बनाने की दूसरा विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सौंफ को लेकर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद आप इसको धूप में सूखा लें। फिर आप अगले दिन माइक्रोवेव ऑन करके एक बर्तन में सौंफ डालें। इसके बाद आप इसे 5 मिनट तक माइक्रोवेव कर लें। फिर आप 5 मिनट बाद माइक्रोवेव को बंद करके सौंफ को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद सौंफ जैसे ही ठंडी हो जाए आप इसे ग्राइंडर में डालकर बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लें।
सौंफ पाउडर को स्टोर करने का तरीका-
आप घर पर बने सौंफ इस पाउडर को कई सप्ताह तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसको आप कांच के जार या फिर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
मिलावटी सौंफ पाउडर से बिगड़ सकता है स्वाद और सेहत, जानें घर पर बनाने की आसान विधि
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

