छात्रा के पिता ने ही अपनी बेटी का नंबर आरा के इस नेता को दिया। बात यह हुई थी कि नेता छात्रा की कही नौकरी लगवा देगा। इसके बाद नौकरी देने के बहाने यह शख्‍स छात्रा को कभी होटल में तो कभी सैलून में बुलाता रहा।

इस दौरान उसने लड़की के अश्‍लील वीडियो बनाए और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। अब उसने छात्रा का मोबाइल नंबर ही ब्‍लाक कर दिया है। छात्रा की नौकरी तो नहीं लगी, लेकिन उसकी जिंदगी जरूर तबाह हो गई। पुलिस को जांच के दौरान छात्रा का एक अश्‍लील वीडियो हाथ लगा है।

यौन शोषण किया और बनाया वीडियो

भोजपुर जिले में पहले जाब दिलाने और फिर शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ लगातार चार महीने तक यौनशोषण किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। जिसमें गोढ़ना रोड निवासी अभिषेक तिवारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म एक्ट के तहत केस अंकित किया है। जिसके आधार पर छानबीन चल रही है। यौनशोषण के दौरान मोबाइल से नग्न वीडियो बनाने की भी बात सामने आ रही है। आरोपित अपने को नेता के साथ-साथ आरटीआई कार्यकर्ता भी बताता है।

होटल से लेकर सैलून तक में बनाए संबंध

छात्रा का आरोप हैं कि आरोपित पहले जाब लगाने के नाम पर उसके पिता से उसका मोबाइल नंबर लिया था। इसके बाद उसे फोन कर परेशान करने लगा। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि शहर के होटल में उसने उसके साथ शादी की और पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार कभी दोस्तों के घर पर तो कभी अपने सैलून (पार्लर ) में लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में नियमानुसार शादी के लिए दबाव बनाने पर नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। इसके बाद नंबर ब्लाक कर दिया। छात्रा ने करीब चार माह तक झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

अश्लील वीडियो का क्लिप देकर चौंक गई पुलिस

इधर, केस की जांच में लगी पुलिस को मोबाइल से पीड़िता का अश्लील वीडियो भी मिला है। जिसे मोबाइल से रिकार्ड किया गया था। पुलिस न्यूड वीडियो के अलावा अन्य तरीके से भी साक्ष्य एकत्रित करने में लगी हुई है। महिला दारोगा को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version