छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रायपुर में संक्रमण दर में 10 प्रतिशत की कमी आई है। दूसरी ओर प्रदेश के 10 जिलों में भी हालात सुधर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4574 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मुकाबले ज्यादा 5396 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजधानी रायपुर के आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 19.69त्न रही जो रविवार के मुकाबले 10 प्रतिशत की कमी देखी गई। बता दें कि ज्यादातर मरीज घर में रहकर ही इलाज करवा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश के 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 4 प्रतिशत से कम है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

