छत्तीसगढ़ में एक बड़े सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पांच ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे का कारण घना कोहरा माना जा रहा है। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया है। आपको बता दें कि सकरी -पेंड्रीडीह बाईपास में रोजाना की तरह ट्रकों का आवागमन हो रहा था। इसी दौरान सुबह अधिक कोहरे की वजह से करीब आधा दर्जन ट्रक आपस में भिड़ गए. यह हादसा इतना भयानक था कि एक ट्रक का ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया। हादसे की सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई, जिसके बाद ट्रक के केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही घायल की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा हादसा, 5 ट्रकों के भिड़ंत में बुरी तरह फंसा ड्राइवर
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

