क्या भारत में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होना शुरू हो गई है? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रही खबर तो इसी ओर से संकेत कर रही है। साल 2022 की सबसे अच्छी खबर देते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक पूरा हो चुका है। यानी अब केस बढ़ेंगे नहीं, बल्कि घटते जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने एलजी को चिी लिखकर पाबंदियों में छूट का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस चिी के जरिए मांग की है कि दिल्ली में वीकली कर्फ्यू खत्म कर देना चाहिए, साप्ताहिक बाजार खोल देना चाहिए और दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति देना चाहिए। माना जा रहा है कि एलजी इस पर जल्द फैसला ले सकते हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, लगता है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चली गई है। हालांकि अभी भी यह कहना जल्दबाजी होगी कि क्या राष्ट्रीय राजधानी खतरे से बाहर है।
