राजधानी रायपुर में आज सुबह 7 बजे झमाझम बारिश से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। सुबह 7 बजे से हो रही रूक-रूक कर बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
प्रदेश में समुद्र की ओर से आ रही नमी के कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ था। इससे ठंड कम हो गई थी। नमी बढ़ने पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बताई गयी थी। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया था कि प्रदेश में 24 जनवरी तक बारिश की संभावना रहेगी। उसके बाद मौसम साफ होगा। इधर, नमी की वजह से कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ गया है।
