
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना, छात्रा इकाई द्वारा 24-01-2022 राष्ट्रीय बालिका दिवस का कार्यक्रम जोरा में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन समारोह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में विभिन्न अतिथियों (डॉ एम. पी. ठाकुर कृषि महाविद्यालय रायपुर, डॉ. जी के श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ केएल नंदेहा, विभागाध्यक्ष सस्यविज्ञान, डॉ.आर. के. बाजपेयी डायरेक्टर एक्सटेंशन, डॉ. पी के चंद्राकर, डारेक्टर रिसर्च, डॉ. पी के सांगोडे, रॉ.से. यो. कार्यक्रम समन्वयक, पी.एल.जॉनसन् कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई, डॉ. सुबोही निषाद कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की उपस्थिति में किया गया जिसमें समस्त छात्राओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपना अपने विचार रखे और कार्यक्रम को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस दिवस के उपलक्ष में ग्राम जोरा की बालिकाओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई से संबंधित सामग्री की किट प्रदान की गई जिसमे चालीस बालिकाओं को यह पुरुस्कार अतिथियों द्वारा वितरित किया गया।