रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा दिनांक 30 जनवरी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनसे मिलने हेतु राहुल गाँधी को, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री को ट्विट कर मिलने हेतु समय माँगा था। जिस पर राहुल गाँधी एवं सरकार द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नही आया है, इसके विरोध में पूरे प्रदेश के शासकीय कार्यलय में काम कर रहे समस्त अनियमित कर्मचारी/अधिकारी राहुल गांधी का ध्यानाकर्षण करने हेतु, वादा खिलाफी के विरोध में, कार्यालय में भोजन अवकाश के समय काली पट्टी लगाकर, काली झंडा लहराकर, एवं काली बलून उठाकर कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। सुदेश यादव एवं संजय सोनी संगठन मंत्री द्वय ने बताया की 30 जनवरी से “काली पट्टी” लगाकर वादाखिलाफी के विरोध में पुरे प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों ने आज पांचवे दिन भी उत्साह के साथ विरोध दर्ज कराया तथा अपने कार्यालय प्रमुख राहुल गाँधी के नाम ज्ञापन सौंपा। सूरज सिंह ठाकुर, प्रेम प्रकाश गजेन्द्र, अजित नाविक कौशलेश तिवारी, डॉ. तोपान सिंह दायमा, अशेष सिन्हा, उपेन्द्र कुमार, हीरालाल भगत, टीकमचंद कौशिक, रमाकांत पुनेठा, भूपेंद्र साह पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे आंदोलन में आकर आश्वासन दिए थे कि हम आपको घोषणा पत्र शामिल करेंगे और जैसे ही हमारा सरकार बनेगा 10 दिन के भीतर नियमित करेंगे, राहुल गांधी द्वारा घोषणा पत्र को क्रियान्वयन की बात कही और उनके द्वारा कहा गया कि यह मात्र लोक लुभावन वादा नही है जो बोल रहे है उसका अक्षरश: पालन करेंगे। फिर सरकार बना, सरकार बनते ही अनियमित कर्मचारी के मंच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आगमन हुआ, जिसमे उन्होंने यह कहा कि यह पहला वर्ष किसानों के कर्ज माफ का है अगला वर्ष आप सब अनियमित कर्मचारियों का होगा, पर आज तीन वर्ष बीत गए, हम अनियमितों के लिए कुछ नही हुआ और बल्कि हमारे 5 हजार अनियमित कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। जिसके कारण पूरे प्रदेश में आक्रोश का मौहाल है। श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी एवं सुश्री रीना ढिल्लो पदाधिकारी महिला विंग ने कहा कि आज जब राहुल गांधी से मिलने का आग्रह कर रहे तो मिलने नही दिया जा रहा है, इसे अब अनियमित कर्मचारी संघ बर्दाश्त नही करेगा। जल्द ही अनिश्चितकालीन आन्दोलन का आगाज होगा। मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव ने बताया की शीघ्र ही महासंघ के कार्यसमिति की बैठक आहूत किया जावेगा जिसमे अनिश्चित कालीन आन्दोलन का निर्णय लिया जावेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version