भानपुरी। बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत भानपुरी में 1 कोरोना पॉजिटिव मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरी निवासी परवेज अंसारी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का ब्लड सैंपल जांच के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव होने की पुष्टि बीएमओ डॉक्टर पीएन संडिल्या द्वारा की गई। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पूर्व भानपुरी से कुछ लोग बिहार शादी समारोह होकर लौटे थे, उन्होंने इसकी सूचना पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं दी एवं आसपास घूमते नजर आए। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जांच कराने एवं क्वारेंटाइन होने कहा गया, किंतु परवेज अंसारी ने राजनीतिक धौंस दिखाते हुए जांच अधिकारियों को बेरंग वापस लौटा दिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा थाने में दी गई एवं अपराध दर्ज कर लिया गया है। भानपुरी में कोरोना पॉजिटिव मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है एवं कुछ स्थानों को सील कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ संदिग्ध लोगों के अन्य प्रदेशों से आने की बात कही जा रही है जिन्हे छुपा कर रखा गया है।ऐसे में क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
बिहार से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौटा एक परिवार…जांच कराने एवं क्वारेंटाइन की बात पर दिखाया गया राजनीतिक धौंस…अब निकला कोरोना पॉजिटिव…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
