स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की फिर से तबीयत खराब हो गई है। खबर है कि उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। मालूम होगा कि बीते महीने 8 जनवरी को लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उन्हें कोरोना और निमोनिया की शिकायत थी। इस दौरान वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चला। तबीयत ठीक होने के बाद हाल ही में वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा लिया था। आज फिर से तबीयत बिगड़ गई। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एक बार फिर लता दी को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। डॉक्टर की टीम जल्द ही मीडिया को जानकारी देंगे।
