राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर इलाके में पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई जब एक युवती ने पुलिस कमिश्नर से इसकी जानकारी दी।पीड़ित युवती ने बताया कि मसाज पार्लर में काम दिलाने के बहाने उसे बुलाय गया। जब युवती उक्त स्थान पर पहुंची तो उसे बंधक बना लिया गया है। पीड़िता ने बताया उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। सेक्स रैकेट संचालिका के चंगुल से किसी तरह भाग कर मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिए। संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर पार्लर से छह युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं आठ युवतियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया छापेमारी के मौके से छह युवक दबोचे गए। पकड़े गए युवकों में अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार व ऋतिक शामिल है। वहीं पुलिस टीम ने पार्लर से आठ युवतियों को भी पकड़ा। सभी को गोमतीनगर थाने लाया गया जहां बीबीडी इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मसाज पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार
Previous Articleआश्चर्य लेकिन सच, जब 6 फुट चौड़ी जमीन पर बना दी 5 मंजिला मकान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

