रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर गरियाबंद द्वारा 5 फरवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कृषि छात्रों हेतु व्यक्तित्व विकास पर वेबीनार का आयोजन किया गया। आनलाइन मोड में गूगल मीट प्लेटफार्म के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे तथा सभी अधिकारी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी आफलाइन माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करियर डेवलपमेंट सेंटर, इंदिरा गांधी कृषि विवि रायपुर के डॉ.एसएस टूटेजा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ नरेन्द्र लोकपाले द्वारा की गई। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विवि के पूर्व छात्र एवं कृषि विस्तार संकाय के प्राध्यपक, डॉ. एमए खान तथा प्रेरक वक्ता उदय राठौर शामिल हुए। स्वागत उद्बोधन डॉ. नरेन्द्र लाकपाले द्वारा दिया गया। डॉ. एसएस टूटेजा ने करियर डेवलपमेंट सेंटर के उद्देश्यों एवं महत्व से अवगत कराते हुए इसके अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को उनके भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कार्यक्रम के प्रथम अतिथि वक्ता डॉ. एमए खान ने साक्षात्कार के लिए खुद को तैयार करे विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए सफल साक्षात्कार हेतु आवश्यक व्यक्तित्व, भाषा, पहनावे एवं साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्रों के उत्तर और उनके लिए की जाने वाली महत्वपूर्ण तैयारियों के संबंध में बताते हुए साक्षत्कार से संबंधित क्या करे-क्या नहीं, के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय अतिथि वक्ता उदय राठौर आनलाइन के माध्यम से इस वेबीनार में जुड़े और व्यक्तिगत प्रभावशीलता के एबीसी विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उन्होंने प्रभावशाली व्यक्तित्व के विकास हेतु जरूरी मूल आवश्यकताओं एवं सिद्धांतों की चर्चा करते हुए छात्रों को व्यक्ति विकास हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता डॉ. नरेन्द्र लाकपाले ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वेबीनार का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सौरभ पदमशाली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के सहायक प्राध्यपक अजीत जांगड़े एवं डॉ. (कु) ओमेश ठाकुर तथा अतिथि शिक्षक डॉ. द्वारिकाधीश चुरपाल एवं डॉ. (श्रीमती) प्रिया सिन्हा रहे। कार्यक्रम का प्रायोजन राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी हैदराबाद एवं करियर डेवलपमेंट सेंटर इंदिरा गांधी कृषि विवि रायपुर द्वारा किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version