मुंबई। बी-टाउन से एक दुखद आई है। एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का आज यानी 11 फरवरी शुक्रवार, को निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट में कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। रवीना अपने पिता के बेहद करीब थीं। जैसे ही उन्होंने ये खबर साझा की नीलम कोठारी, जूही चावला समेत कई अन्य हस्तियों ने इस पर शोक व्यक्त किया। वहीं फैन्स ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी संवेदनाएं व्यक्त किए। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता के साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे। मैं हमेशा आपकी तरह रहूंगी। मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा।’ रवीना द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें पुरानी यादों के संग्रह से हैं, जो एक पिता और बेटी के मजबूत रिश्ते को दर्शाती हैं। रवीना के पोस्ट पर नीलम कोठारी ने लिखा, “हार्दिक संवेदना।” जूही चावला ने लिखा, “आप और आपके परिवार रवीना के प्रति हार्दिक संवेदना.. उनकी आत्मा को शांति मिले।” गौरतलब है कि रवि टंडन एक फिल्म निर्देशक और निर्माता थे।
उन्होंने कई हिट फिल्म्स दी हैं, इनमें ‘खेल खेल में’, ‘अनहोनी’, ‘नजराना’, ‘मजबूर’, ‘खुद-दार’ और ‘जिंदगी’ सहित कई हिट फिल्में शामिल हैं, जिसका उन्होंने निर्देशन किया था। रवि टंडन का जन्म आगरा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। रवीना टंडन ने ‘पत्थर के फूल’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल किया। रवीना ने मोहरा, दिलवाले और लाडला जैसी फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं। रवीना ने कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भी काम किया और ये भी सुपरहिट रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version