रायपुर। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष में आयोजित दैनिक जागरण अखिल भारतीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता में स्कूल स्तर श्रेणी में अमलेश्वर पाटन, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी वृद्धि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दैनिक जागरण द्वारा अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका विषय था, “राष्ट्र निर्माण व युवा शक्ति”, राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान को वृद्धि शर्मा ने बहुत ही सुंदर एवं सटीक रूप से 1000 शब्दों में समझाया था, इसी कारण छत्तीसगढ़ की इस बेटी को पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। वृद्धि शर्मा वर्तमान में नगर माता बिन्नी बाई सोनकर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भाटागांव रायपुर में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत हैं। कुछ माह पूर्व पत्र लेखन प्रतियोगिता में भी वृद्धि शर्मा ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वृद्धि संकुल केन्द्र अमलेश्वर के समन्वयक संतोष कुमार शर्मा की सुपुत्री हैं। वृद्धि के इस उपलब्धि पर शाला के प्राचार्य शिक्षकगण तथा ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ की वृद्धि शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

