गुजरात हाईकोर्ट में अनुशासनहीनता का एक मामला सामने आया है जब कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोल्डड्रिंक की चुस्कियां लेते हुए देखा गया. इसके बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने पुलिसकर्मी को फटकार लगाई और बार एसोसिएशन को 100 कोल्डड्रिंक कैन वितरित करने या फिर अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा गया.
अनुशासनहीनता को लेकर न्यायाधीश ने लिया यह फैसला
यह मामला उस वक््त सामने आया जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार ने देखा कि एक पुलिसकर्मी कोल्ड ड्रिंक जैसा कुछ पी रहा है. पुलिसकर्मी के इस व्यवहार पर फटकार लगाते हुए मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन को 100 कोल्ड ड्रिंक कैन वितरित करने या फिर अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने को कहा.
इससे पहले समोसे खाते पकड़ा गया था एक अधिवक्ता
मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार के मुताबिक इससे पहले भी अनुशासनहीनता का ऐसा ही मामला सामने आया जब कुछ दिन पहले मैंने इसी तरह एक अधिवक्ता को ऑनलाइन कार्यवाही के दौरान समोसा खाते हुए पकड़ा था.उन्होंने कहा कि हमने तब कहा था कि हमें आपके समोसा खाने से कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन आप इसे हमारे सामने नहीं खा सकते, क्योंकि फिर दूसरों की भी इच्छा होती है.
21 फरवरी से होगी फिजिकल सुनवाई
आपको बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट ने कोविड-19 मामलों में कमी को देखते हुए गुरुवार 21 फरवरी से राज्य के हाईकोर्ट और निचली अदालतों को खोलने का फैसला किया है. जिसका मतलब है कि 21 फरवरी से अदालतें खोलने और शारीरिक सुनवाई फिर से शुरू करने की अनुमति होगी.
सुनवाई के दौरान कोल्डड्रिंक पी रहा था पुलिसकर्मी, मुख्य न्यायाधीश ने सुना दी ये सजा
Previous Articleआपसी प्रेम और सदभाव के साथ मिलकर गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
