जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले एक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। प्रेग्नेंट की बात पता चलते ही उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद जब वह युवक की तलाश के लिए आरोपी के पिता के पास गई, तो मजबूरी का फायदा उठाकर उसने भी नाबालिग के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी के पिता ने नाबालिक को अपने एक दोस्त को भी सौंप दिया। पुलिस इस मामले में पिता समेत 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, आरोपी रोनी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि रोनी के पिता ने बेटे से शादी करवाने और उसे तलाश करने के बदले जुलाई और अगस्त 2019 में गलत काम किया। कलेक्ट्री सर्किल के पास होटल में अपने एक दोस्त, जो रेलवे में टीटी है, उनके साथ गलत काम करवाया. जब भी वह रोनी के बारे में पूछती, तो जल्द आने की बात कहकर संबंध बनाता।
बेटी पैदा होने के बाद भी बनाता रहा संबंध
पीडि़ता ने बताया कि नवंबर 2019 के बाद वह अपने रिश्तेदारों के यहां रही। मार्च 2020 को बेटी हुई तो उसने रोनी के माता-पिता को बताया, लेकिन वह नहीं आए।इसके बाद में रोनी के पिता राजेश राजोरिया ने उसे 26 जुलाई 2020 को अपने फ्लैट में बुलाकर रख लिया और रोनी से शादी करवाने की बात कहकर जबरन संबंध बनाता रहा। पुलिस इस मामले में पिता समेत 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, आरोपी रोनी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version