राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित तौर पर पत्नी की गैर मौजूदगी में एक युवक अपनी महिला मित्र को घर ले आया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गया। पत्नी जब घर लौटी तो उसने बेड पर युवती की लाश पड़ी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृत युवती अर्द्धनग्न हालत में थी। पुलिस के अनुसार, निजी कंपनी में कार्यरत अमन बिष्ट अपनी पत्नी प्रियंका रावत के साथ कौशिक एंक्लेव में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार शाम को कुछ देर के लिए अमन की पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के घर गई थी। इसी दौरान अमन अपनी एक महिला मित्र को घर ले आया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह युवती का अर्द्धनग्न शव बेड पर ही पड़ा छोड़कर मौके से फरार हो गया। रात को जब पत्नी घर लौटी तो घर में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम एक लड़की मृत पाई गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि जैसे ही वह शाम को अपने घर पहुंची, उसे अपने बेडरूम में एक लड़की का शव पड़ा मिला। पीडि़ता के शव की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए टीमों का गठन किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version