बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी तीन दिन के छत्तीसगढ़ के दौरे पर, बस्तर पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए है, छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. इस दौरान उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं में लगातार गड़बड़ी हो रही है, इसमें सत्ता पक्ष के लोगों के जरिये जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. बीजेपी नेत्री ने कहा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता जरूर कांग्रेस को सबक सिखाएगी. बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी तीन दिन के दौरे के दौरान वह यहां के दंतेवाड़ा संभाग, कोंडागांव और कांकेर जिले में होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगी. बस्तर बीजेपी संगठन की इस बैठक में तमाम पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. डी. पुरंदेश्वरी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा बीजेपी के लोगों पर जिस तरह से सत्ता पक्ष कार्रवाई कर रही है, इसके खिलाफ बीजेपी जिला कार्य समिति के बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी. डी. पुरंदेश्वरी ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्रीय योजनाओं को अपनी योजना बताकर लगातार ढिंढोरा पीट रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के इस ढोंग को समझ चुकी है. आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी. राहुल गांधी के जरिये बीते दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में राहुल गांधी वाह वाही तो जरूर करेंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत कुछ और ही है. बीजेपी नेत्री ने राज्य सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा, यहां रेत माफियाओं का राज चल रहा है, यहां की जनता और खासकर बस्तर की जनता पिछले 3 सालों से उपेक्षा का शिकार हो रही है. प्रदेश सरकार सिर्फ विकास के नाम पर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जनता की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने पांच राज्यों के चुनाव को लेकर कहा कि, इन सभी राज्यों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है. इन सभी जगहों पर बहुमत से बीजेपी जीत दर्ज करेगी और सरकार का गठन करेगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version