रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तहसील कार्यालय के कर्मचारी से वकीलों की तरफ से मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद तहसील कार्यालय में नई परंपरा की शुरुआत खरोरा तहसील से हुई है। खरोरा तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू ने कार्यालय की दीवाल पर एसडीएम प्रकाश टण्डन का नाम और अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पर कमीशन खोरी के मामले में शिकायत करने की अपील की है।
तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू का कहना है कि राजस्व के मामलों में कमीशनखोरी की लगातार बातें सामने आती है, लेकिन शिकायतों के आभाव में कार्रवाई से जमीन दलाल और वकील बच जाते हैं।
साहू का कहना है कि आम जनता तक शिकायत का कारण और अधिकारी के संपर्क माध्यमों की जानकारी से जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में दलालों और वकीलों की अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ेगा।

