सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का थम नहीं रहा है। आए दिन अलग-अलग जिलों से हाथियों के उत्पात की खबरें सामने आ रही है। वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दो महीने के अंदर 5 लोगों की मौत हो गई। ताजा मामला प्रतापपुर के मसगा की घटना है। गांव में घुसे दंतैल ने पूर्व सरपंच को कुचलकर मार डाला। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच का शव बरामद किया। इस घटना से एक बार फिर ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम हाथियों को खदेडऩे के लिए नहीं पहुंची है। यहीं कारण है कि मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
हाथियों ने पूर्व सरपंच को कुचलकर मार डाला, दो महीने के भीतर 5 की मौत
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
